मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशभारत परिसर में रोका काफिला,संस्थापक आशीष शुक्ला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जबलपुर, यशभारत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशभारत परिसर में रोका काफिला,संस्थापक आशीष शुक्ला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जबलपुर, यशभारत। विजयनगर स्थित शताब्दीपुरम के यश भारत परिसर में उस समय आत्मीय माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना काफिला रोककर यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर्षित नगर स्थित भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के निवास से जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान उनका काफिला यश भारत परिसर के सामने रुका।
यश भारत परिसर में आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीष शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अभिलाष पांडे, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने आशीष शुक्ला की पत्नी डॉ. रश्मि शुक्ला तथा पुत्रि यशिका ईशानी को भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।






