आलोक चंसोरिया बने मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष
फुटबॉल को बढ़ावा देने और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने का लिया संकल्प

जबलपुर,यश भारत। आलोक चंसोरिया को मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ का विधिवत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फुटबॉल जगत में उत्साह का माहौल है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों और पूर्व सचिव अमित रंजन देव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आलोक चंसोरिया ने कहा कि अध्यक्ष पद तक पहुंचने में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसके लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के पूर्व सचिव अमित रंजन देव का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस जिम्मेदारी को प्राप्त करने में उनका पूर्ण सहयोग किया।चंसोरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश को फुटबॉल के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह अपने साथियों के साथ पूरी निष्ठा, ऊर्जा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगे।







