देशमध्य प्रदेश

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने रुलाया, पानी का संकट गहराया

प्रयागराज।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने रुलाया, पानी का संकट गहराया

प्रयागराज। यमुनानगर नैनी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लेबर कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लक्ष्मी नगर, मानस नगर सहित कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते नलकूप या ट्यूबवेल की मोटरें पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं, जिससे घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि आए दिन लंबे समय तक बिजली गुल रहने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा पेयजल संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button