जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हनुमानताल मंदिर के पीछे जर्जर मकान ढहा, नगर निगम ने दो लोगों को किया शिफ्ट

जबलपुर: हनुमानताल मंदिर के ठीक पीछे स्थित एक जर्जर मकान का बचा हुआ हिस्सा आज ढह गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले से ही मकान में रह रहे दो व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह मकान काफी पुराना और खतरनाक स्थिति में था, जिसकी वजह से इसे पहले ही खाली कराया जा रहा था। मकान का कुछ हिस्सा पहले ही गिर चुका था और आज सुबह शेष बचा हुआ हिस्सा भी धराशायी हो गया। किसी भी प्रकार की जनहानि से बचने के लिए, निगम की टीम ने ढहने से पहले ही इसमें रह रहे दो लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह भेज दिया था।नगर निगम ने बताया कि आसपास के अन्य जर्जर मकानों की भी पहचान की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button