पहली बार बिरसा मुंडा जयंती पर छह बंदियों को मिलेगी रिहाई
कुल 20 वर्ष का कारावास पूरा हो चुका है।

पहली बार बिरसा मुंडा जयंती पर छह बंदियों को मिलेगी रिहाई
जबलपुर, यश भारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) के अवसर पर छह बंदियों को रिहा किया जाएगा। यह निर्णय राज्य शासन द्वारा लिए गए उस विशेष पहल का हिस्सा है, जिसके तहत बिरसा मुंडा जयंती को अब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्वों की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर अच्छे आचरण वाले बंदियों को रिहा किया जाता है।
जेल प्रशासन ने बताया कि 15 नवम्बर को विशेष आयोजन कर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बंदियों को रिहा करने के साथ-साथ बिरसा मुंडा के योगदान और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी। इस निर्णय से जेल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।







