जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टोल नाके के कार्यालय में घुसा सरिया लोड ट्राला, चालक-परिचालक गंभीर

कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्राला की बॉडी काटकर दोनों को निकाला गया, टोल कार्यालय में बैठे लोग बाल-बाल बचे

जबलपुर, यश भारत। बरेला थाना क्षेत्र में जबलपुर-रायपुर मार्ग स्थित टोल नाके पर शनिवार रात एक भीषण हादसा हो गया। सरिया से लोड तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर टोल नाके के कार्यालय में जा घुसा। हादसे में ट्राला का चालक और परिचालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। दोनों को निकालने के लिए कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार ट्राला की बॉडी काटकर दोनों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्राला रायपुर से सरिया लेकर जबलपुर आ रहा था। इसी दौरान बरेला के पास टोल नाके पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे कार्यालय में घुस गया। हादसे के वक्त कार्यालय में कर्मचारी मौजूद थे, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।घटना के बाद टोल नाके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला जा सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button