जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चेरी ताल में जर्जर मकान में लगी आग, पुराना सामान और सीलिंग जलकर राख…. देखें वीडियो 

चेरी ताल में जर्जर मकान में लगी आग, पुराना सामान और सीलिंग जलकर राख…. देखें वीडियो

जबलपुर, यश भारत।जबलपुर के चेरी ताल स्थित कोरी मोहल्ले में खेरमाई मंदिर के पीछे एक पुराने जर्जर मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मकान के अंदर रखा पुराना कबाड़ और सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं रह रहा था, जिससे जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, यह मकान नथुलाल कोरी का पुराना पैतृक निवास है। मकान पहले से ही जर्जर अवस्था में था और बरसात के दौरान इसका कुछ हिस्सा गिर गया था। इसके बाद परिवार ने यहां रहना बंद कर दिया था। मकान के अंदर पुराना सामान और कबाड़ जमा था।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान आग भड़की होगी। आग से मकान की सीलिंग और अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों ने भी कुएं के पानी और मोटरों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। एमपीईबी द्वारा तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।घटना की जानकारी चेरी ताल वार्ड निवासी विध्देश भावकर ने दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button