श्री कालभैरव अष्टमी पर तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान 1 को

श्री कालभैरव अष्टमी पर तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान 1 को
जबलपुर कालभैरव अष्टमी के अवसर पर कालभैरव मंदिर, टैगोर नगर, ग्वारीघाट रोड में भगवान श्री कालभैरव का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान में सात्त्विक, राजसिक एवं तांत्रिक पद्धति से विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा। विशेष रूप से चतुर्मुख दीप प्रज्वलन, विभिन्न पीठों की स्थापना, मंत्रोच्चार एवं भगवान श्री कालभैरव के स्वर्णाकर्षण स्वरूप का विशेष पूजन किया जाएगा।
1 दिसंबर को कालभैरव अष्टमी पर प्रातः 8:30 बजे से भगवान का अभिषेक, अर्चना, हवन, आरती एवं भोग-प्रसाद का आयोजन होगा। स्वर्णाकर्षण भैरव पूजन का उद्देश्य आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि, विघ्न-बाधाओं से मुक्ति तथा नकारात्मक ऊर्जा एवं नजर दोष से रक्षा की कामना करना है।
इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में समस्त श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री कालभैरव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील मंदिर व्यवस्थापक एवं पुजारी आकाश पुरी गोस्वामी,सूरज पुरी गोस्वामी एवं समस्त भक्त मंडल ने की है।







