भोपालमध्य प्रदेश

बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े चलाई पिस्टल, जांबाज महिला ने सीना तानकर रोका

बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े चलाई पिस्टल, जांबाज महिला ने सीना तानकर रोका

करोंद के निगरानी गुंडे ने किया हवाई फायर, सीसीटीवी में कैद हुई बहादुरी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक आदतन अपराधी ने मामूली बात पर पिस्टल निकाल ली। हालांकि, इस दौरान एक महिला की अदम्य साहस की तस्वीर सामने आई। हाथ में पिस्टल लिए बदमाश को देखकर महिला डरी नहीं, बल्कि उससे भिड़ गई और उसे पीछे धकेलते हुए अपने साथी पर गोली चलाने से रोक दिया। आरोपी हवा में फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया।

मामूली टक्कर और फिर तानी पिस्टल
जानकारी के अनुसार, बागउमराव दूल्हा में एक व्यक्ति अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, जिस पर एक महिला भी बैठी थी। इसी दौरान करोंद निवासी बदमाश दिलावर खान अपनी बाइक से वहां से गुजरा और उसकी बाइक स्कूटी से हल्की सी छू गई। इतनी सी बात पर दिलावर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते ही उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली।

महिला की बहादुरी ने बचाई जान
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही दिलावर ने पिस्टल तानी, स्कूटी पर बैठी महिला बिजली की तेजी से उतरी और सीधे बदमाश से भिड़ गई। महिला ने निडर होकर बदमाश को धक्का दिया और उसे दीवार तक धकेल दिया। इस धक्का-मुक्की के कारण आरोपी सही से निशाना नहीं लगा सका। खुद को घिरता देख बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए हवा में एक राउंड फायर किया और बाइक उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान दिलावर खान के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, दिलावर निशातपुरा और आसपास के थानों का निगरानी गुंडा है और उस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 इनका कहना है.. 
महिला की बहादुरी सराहनीय है। हालांकि फरियादी ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संदीप पंवार, टीआई, ऐशबाग थाना

inner8 1775653784 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button