भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

प्रदेश की पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का शुभारंभ , दस लाख साल पुरानी सामग्रियों की आयु का होगा वैज्ञानिक आकलन, वाकणकर गैलरी भी शुरू

प्रदेश की पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का शुभारंभ

 दस लाख साल पुरानी सामग्रियों की आयु का होगा वैज्ञानिक आकलन, वाकणकर गैलरी भी शुरू

भोपाल,यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवनक्ष नेहरू नगर में प्रदेश की पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाकाल  द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। नई ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला के माध्यम से दस लाख साल तक पुरानी सामग्रियों की आयु का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जा सकेगा। यह प्रयोगशाला पुरातात्विक अवशेषों  प्राचीन सभ्यताओं और ऐतिहासिक धरोहरों के काल निर्धारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे प्रदेश में शोध एवं अनुसंधान की नई संभावनाएं विकसित होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें देशभर से आए वैज्ञानिकों, पुरातत्वविदों और विशेषज्ञों ने भारतीय कालगणना परंपरा प्राचीन खगोलीय ज्ञान तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय पर विचार-विमर्श किया। वाकणकर गैलरी के शुभारंभ से महान पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के योगदान और उनके शोध कार्यों को नई पहचान मिलेगी। वहीं, ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला प्रदेश को वैज्ञानिक अनुसंधान और पुरातात्विक अध्ययन के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button