भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

हमीदिया कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, संबंधित कर्मचारियों के निलंबन और छात्रवृत्ति-आवास योजना की समस्याओं के निराकरण की मांग

हमीदिया कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, संबंधित कर्मचारियों के निलंबन और छात्रवृत्ति-आवास योजना की समस्याओं के निराकरण की मांग

भोपाल यश भारत। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस  हमीदिया कॉलेज में छात्रवृत्ति और आवास योजना के फॉर्म जमा करने एवं अप्रूव कराने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कथित रूप से रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें निलंबित करने की मांग उठाई। कॉलेज के छात्र सतीश ओझा ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में छात्रवृत्ति और आवास योजना के फॉर्म भरने के दौरान छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, फॉर्म में कमियां बताकर छात्रों को बार-बार लौटाया जाता है, जिससे उनके आवेदन जमा करने और स्वीकृत कराने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

फॉर्म अप्रूवल के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

सतीश ओझा का आरोप है कि फॉर्म में कमियां बताकर छात्रों को वापस भेजने के बाद कॉलेज का ही एक कर्मचारी कथित तौर पर फॉर्म अप्रूव कराने के नाम पर उनसे पैसे मांगता है। छात्रों ने इस तरह की गतिविधियों को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

निलंबन और समस्याओं के समाधान की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रवृत्ति और आवास योजना से संबंधित आवेदनों में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए  ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और विद्यार्थियों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button