मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर एमपी कैबिनेट का संकल्प: मुख्यमंत्री बोले- देश ने हासिल किए अभूतपूर्व मुकाम

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर एमपी कैबिनेट का संकल्प: मुख्यमंत्री बोले- देश ने हासिल किए अभूतपूर्व मुकाम
भोपाल, यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने एक विशेष बैठक कर ऐतिहासिक संकल्प पारित किया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सफर को देश और प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट संकल्प के कारण देश ने पिछले ढाई दशकों में हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस दौरान मध्य प्रदेश को भी बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए अभूतपूर्व सौगातें मिली हैं।
राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में विकास कार्यों और गरीब कल्याण की योजनाओं को और अधिक गति देने का संकल्प लिया है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।







