जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा, जान बचाने के लिए काटने पड़े दोनों हाथ, 3 अधिकारियों पर मुकदमा

ग्रेटर नोएड़ा,। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई। यहां अच्छेजा बुजुर्ग गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई के संपर्क में आने से 7 साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने पड़े। अब मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने बिजली विभाग के 3 अधिकारियों पर मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। एडवोकेट नौशाद अली का कहना है कि 22 मई को उनका 7 वर्ष का बेटा तैमूर घर की छत पर खेल रहा था। अचानक वहां से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोगों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के शरीर में ज्यादा इन्फेक्शन हो गया, जिसकी वजह से डॉक्टरों को दोनों हाथ काटने पड़े। एडवोकेट ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना से पहले उनके छत से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से काफी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है।
पीडि़त बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दनकौर बिजली सबस्टेशन के जेई, एसडीओ और एक्सईन पर केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button