पुराने भोपाल की दुकानें रातभर खुलेंगी तो न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट भी 24 घंटे खुलेगा

पुराने भोपाल की दुकानें रातभर खुलेंगी तो न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट भी 24 घंटे खुलेगा
भोपाल, यश भारत। भोपाल पुराने भोपाल में दुकानों को रातभर खोलने के प्रस्तावित दो कानूनों पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुराने भोपाल की दुकानें रात भर खुलेंगी, तो वे ज्ञापन देकर न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट को भी 24 घंटे खोलने की मांग करेंगे। समिति के अध्यक्ष तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कि पुराने भोपाल में रात्रिकालीन बाजार खोलने के प्रस्ताव का हम स्वागत करते हैं, लेकिन यह सुविधा सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों को भी रातभर खोलना चाहिए ताकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को समान अवसर मिले। हम जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब भोपाल नगर निगम रात्रिकालीन बाजारों को बढ़ावा देने के लिए दो नए कानून लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें पुराने भोपाल के बाजारों को रात 11 बजे तक खुला रखने का प्रावधान है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में उत्साह है। तिवारी ने मांग की है कि अन्य बाजारों को भी इसी सुविधा का लाभ मिले।





