भोपालमध्य प्रदेश

मांगों को लेकर राजधानी पहुंचीं आशा ऊषा कार्यकर्ता सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ASHA and Usha workers arrive in the capital over their demands Accuse government of reneging on promises; warn of intensifying the agitation

मांगों को लेकर राजधानी पहुंचीं आशा ऊषा कार्यकर्ता

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भोपाल, यश भारत। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर की आशा और ऊषा कार्यकर्ता सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंचीं। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कार्यकर्ताओं ने सरकार पर पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए कई वादे आज तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।आशा ऊषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके हित में कई घोषणाएं की गई थीं लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं हुआ। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं बावजूद इसके उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान की बात करती है लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि लंबित घोषणाओं को शीघ्र लागू किया जाए तथा उनके मानदेय और अन्य सुविधाओं में वृद्धि की जाए।आंदोलनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button