मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : सागर शराब त्रासदी : जिस जहरीली शराब को बेचा, उसी को पीकर मुख्य आरोपी राम सिंह की मौत;पुलिस खंगाल रही सप्लाई चेन

सागर, यशभारत l मध्य प्रदेश के सागर जिले अंतर्गत बंडा क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी राम सिंह लोदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गाँव में अवैध शराब बेचने का काम करता था और उसने खुद भी उसी जहरीली शराब का सेवन कर लिया था।

Screenshot 20260909 114923.WhatsApp

तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 3/5, 123 और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की मौत के बाद यह मामला कानूनी और जांच के दृष्टिकोण से और अधिक जटिल हो गया है।

मुख्य आरोपी की मौत के बाद अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि यह जहरीली शराब कहाँ तैयार की जा रही थी और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button