भोपालमध्य प्रदेश

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक जालसाज ने जिम खोलने का झांसा देकर एक निजी नौकरी करने वाले युवक से 32 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। लगभग एक साल तक चली पुलिस जांच के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कबीश माहेश्वरी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात शुभम गुप्ता नामक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान शुभम ने कबीश को जिम व्यवसाय में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर कबीश ने निवेश के नाम पर उसे 32 लाख रुपये दे दिए।

रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो जिम खोला और न ही निवेश की राशि वापस लौटाई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो शुभम ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत ऐशबाग थाने में की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लंबी जांच-पड़ताल की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button