कटनी

तालाब में डूबने से मासूम की मौत, ननिहाल आया था बालक, घटना से गांव में पसरा मातम

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिंदुनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक यादव पिता अनिल यादव उम्र लगभग 5 वर्ष निवासी ग्राम हिनौती अपनी मां के साथ ग्राम तिंदुनी स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे कार्तिक गांव के अमहाई तालाब के पास नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी लगती, तब तक मासूम पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रावेंद्र मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया गयाए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शाहनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button