अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को अब, 6 साल तक सेना में सेवा का मौका
दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार, नियमित भर्ती का भी खुलेगा रास्ता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का फैसला किया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी घोषणा की। इस फैसले से अब अग्निवीरों को चार साल के बजाय छह साल तक सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिल सकेगा। नई व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सेना में चयनित नहीं होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा। पहले चार साल की सेवा के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही नियमित सेना में शामिल करने का प्रावधान था, जबकि बाकी को सेवा से बाहर होना पड़ता था।सीडीएस के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया गया है और उनका प्रदर्शन सकारात्मक पाया गया है। इसी के आधार पर यह बदलाव किया गया है।






