मुख्य ख़बरें

33 केवी बिजली यार्ड में चोरी करने घुसीं तीन महिलाएं, मौत को दे रही थीं दावत पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉपर चोरी की कोशिश CCTV में कैद

 

सतना। कॉपर एलपी कुछ तारों की चोरी के लिए तीन महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे मौत के मुहाने तक पहुंच गईं। मामला 220 केवी सतना-सितपुरा विद्युत उपकेंद्र का है, जहां सुबह करीब 6:30 बजे तीन महिलाएं कॉपर चोरी करने के इरादे से 33 केवी यार्ड में घुस गईं। यहां बिजली की हाईटेंशन लाइन के बीच उनकी मौजूदगी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही थी। गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षा गार्ड की नजर CCTV कैमरे में कैद उनकी गतिविधियों पर पड़ गई और एक संभावित जानलेवा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं उपकेंद्र परिसर में दाखिल होकर कॉपर निकालने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान CCTV कैमरों में उनकी गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा गार्ड ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए नागौद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो कदम की लापरवाही बन सकती थी आखिरी गलती

इस घटना का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि महिलाओं को शायद अंदाजा भी नहीं था कि वे जिस जगह कॉपर चोरी करने पहुंची हैं, वहां जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। 33 केवी बिजली यार्ड में हाई वोल्टेज करंट का खतरा हर समय बना रहता है। ऐसे विद्युत उपकरणों के बेहद करीब जाने पर भी बिजली का आर्क बन सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है। इसके लिए तार को सीधे छूना भी जरूरी नहीं होता।

अगर सुरक्षा गार्ड की नजर समय रहते CCTV पर नहीं पड़ती तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे। तीनों महिलाओं की जान जा सकती थी और विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती थी।

चोरी के प्रयास ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

बिजली उपकेंद्र जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह प्रवेश करना न केवल चोरी का प्रयास है, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने जैसा भी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button