खदानें बनीं काल: नहाते वक्त बच्चा डूबा, मौत : प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक

रीवा । रीवा के त्योंथर क्षेत्र में जनेह थाना अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग खदानों में दर्दनाक हादसे हुए। इन हादसों में पटहट की खदान में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
वहीं, खभरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय कान्हा खदान में डूब गए। युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
पटहट में एक बच्चा खदान में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
फिलहाल बच्चे की पहचान, उम्र और हादसे के घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक
वही बताया जा रहा है कि दूसरी घटना खभरा की है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय कान्हा खदान में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश शुरू की।
सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक कान्हा शुक्ला का पता नहीं चल सका है। टीम खदान के पानी में उनकी तलाश कर रही है। जनेह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग खदानों में हुए हादसों के बाद पानी से भरी खदानों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। फिलहाल खभरा में लापता युवक की तलाश जारी है। दोनों घटनाओं के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।







