कटनी
बड़ी खबर : चोरों की दीवाली, नगर निगम के स्टोर रूम में दिया वारदात को अंजाम, कम्प्यूटर सहित अन्य सामान ले गए चोर

कटनी, यशभारत। नगर निगम के स्टोर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नए कंप्यूटर, पीसीओ और इलेक्ट्रिकल सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर खिड़की के रास्ते स्टोर में दाखिल हुए और सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस स्टोर में चोरी की वारदात हुई, उसके ठीक पीछे कोतवाली थाना परिसर स्थित है। स्टोर के पिछले हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात भी सामने आई है।फिलहाल नगर निगम द्वारा स्टोर में रखे सामान का मिलान कराया जा रहा है। चोरी गए सामान की वास्तविक संख्या और कीमत की पुष्टि होना बाकी है।







