लावारिस मिला रेत से भरा ट्रैक्टर, चालक फरार, बड़वारा पुलिस ने किया जब्त

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। 3 नवंबर को बड़वारा पुलिस भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम कांटी-मुहास के बीच लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का एक ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर.ट्रॉली के संबंध में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई तथा रेत से भरे ट्रैक्टर.ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, एएसआई रामनाथ साकेत, आरक्षक रवि कुमार कोरी एवं आरक्षक आकाश रावत की विशेष भूमिका रही







