मुख्य ख़बरें

NH-30 पर काल बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक: स्कॉर्पियो को रौंदते हुए दूसरे ट्रक में घुसा, केबिन काटकर निकाला ड्राइवर

मंडला । टिकरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएच-30 पर कुड़ामैली घाट के पास ट्रक हादसा हुआ। जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक पहले स्कॉर्पियो से टकराया और फिर सड़क किनारे खराब हालत में खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। इस भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर केबिन में फस गया जिसे जेसीबी से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद वह केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुंचाया गया। स्कॉर्पियो सवार सुरक्षित बताए गए हैं।
हादसे के बाद एनएच-30 पर जाम लग गया।  दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button