Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

छवि सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के नव निर्मित परिसर का लोकार्पण 25 अक्टूबर को

जबलपुर,यशभारत। हवा घर चौक, टाइट टाउन स्थित छवि सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के नव निर्मित परिसर का लोकार्पण रविवार 25 अक्टूबर को किया जाएगा। छवि रानी बऊ के आशीर्वाद से तैयार किए गए इस नए परिसर में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों के लिए नेत्र उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

लोकार्पण के अवसर पर सेठ श्री घासीराम नेमा सेवा समिति सेवा संकाय के सौजन्य से छवि रानी बऊ स्मृति 21वां नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 26 एवं 27 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में मरीजों की नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल के संचालक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश नेमा (एमएस) के अनुसार नव निर्मित परिसर में मोतियाबिंद ऑपरेशन, काचबिंदु (ग्लूकोमा) की जांच व उपचार, भेंगापन उपचार, रेटिना लेजर सहित विभिन्न नेत्र रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार करीब 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में निर्मित परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ लगभग 18 हजार वर्गफुट की विशाल एवं सुरक्षित पार्किंग भी उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल को महाकौशल क्षेत्र का पहला विशेषीकृत नेत्र अस्पताल बताया गया है, जहां उन्नत तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की नेत्र सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button