मुख्य ख़बरें

दोस्तों के बीच मजाक में चली गोली : युवक के पेट में धसी, पुलिस रही बेखबर, अस्पताल में इलाज जारी, घटना से क्षेत्र में सनसनी

रीवा ।त्योहारी सीजन के बीच रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। गोड़हाई स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बाजार बंद होने के बाद दोस्तों के बीच कथित तौर पर मजाक-मजाक में चली गोली 25 वर्षीय लल्ला उर्फ शुभम खटीक के पेट में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके परिजन आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार  युवक का नाम लल्ला खटीक उर्फ शुभम खटीक है। इसकी उम्र 25 साल है। युवक के साथ उसका मामा और दोस्त भी मौजूद हैं। युवक ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी में गोड़हाई बाजार में बाजार बंद होने के बाद बंदूक से मजाक कर रहे थे। मजाक मजाक में ही अचानक से गोली चल गई। गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली युवक लल्ला के पेट में जा धंसी। इसके बाद मामा लल्ला को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा।  युवक का संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। रीवा की पुलिस आए दिन बड़े बड़े खुलासे करती है। सारी जानकारी मुखबिर से मिलती है लेकिन बीच बाजार गोली चल गई। एक युवक घायल हो गया लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक पुलिस वाला मामले की जानकारी लेने अस्पताल नहीं पहुंचा। ऐसी ही पुलिस के भरोसे रीवा वालों की दिवाली मनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button