भोपाल में बस से पकड़ा गया नशे का बड़ा खेप! युवक के बैग से एक किलो चरस बरामद , गोविंदपुरा पुलिस और NCB की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपये आंकी गई कीमत , दिल्ली से हैदराबाद ले जा रहा था मादक पदार्थ

भोपाल में बस से पकड़ा गया नशे का बड़ा खेप! युवक के बैग से एक किलो चरस बरामद
गोविंदपुरा पुलिस और NCB की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपये आंकी गई कीमत , दिल्ली से हैदराबाद ले जा रहा था मादक पदार्थ
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बस से सफर कर रहे एक युवक को करीब एक किलो चरस के साथ पकड़ा है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दिल्ली से बस में सवार हुआ था और हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसके बैग से करीब एक किलो चरस बरामद हुई। युवक ने मादक पदार्थ को बैग में छिपाकर रखा था।
NCB को सौंपा युवक, पूछताछ जारी
कार्रवाई के बाद युवक को आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच एजेंसी युवक से पूछताछ कर रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और इसे हैदराबाद में किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका होने की भी जांच की जा रही है।
गोविंदपुरा पुलिस और NCB की इस संयुक्त कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।






