Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल

चंडीगढ़, यशभारत

चंडीगढ़, यशभारत। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास
पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।
पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की टिकट वितरण रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा चल रही है।
ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर कई प्रकार की चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button