Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 700 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

40 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने सुबह 5 बजे दी दबिश, साढ़े 10 घंटे तक चली जांच

सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 700 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

40 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने सुबह 5 बजे दी दबिश, साढ़े 10 घंटे तक चली जांच

धार, यश भारत। मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में प्रबंधक के पास आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 700 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की टीम ने सुबह ठीक 5 बजे ग्राम सोडपुर, नालछा और ऐतिहासिक नगरी मांडव स्थित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 40 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने मकानों और अन्य संपत्तियों की जांच के साथ बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी खंगाला।

लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शेरसिंह ठाकुर की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 700 प्रतिशत अधिक पाई गई है। कार्रवाई करीब 10 घंटे 30 मिनट तक चली और दोपहर 3:30 बजे समाप्त हुई।लोकायुक्त पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज किया है। अब जब्त दस्तावेजों और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि आगे की वित्तीय पड़ताल में संपत्ति और निवेश से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button