देश

चंचलानी हत्याकांड : तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की अब भी तलाश, माधवनगर के मुख्य बाजार में उतारा था मौत के घाट

कटनी, यशभारत। माधवनगर के मुख्य बाजार में रोहित चंचलानी की हत्या के मामले में माधवनगर पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के सफलता पा ली है। गौरतलब है कि चंचलानी हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद अब सिर्फ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि चंचलानी हत्याकांड के आरोपी दीपक मोटवानी, महेश आडवाणी एवं आकाश पोपटानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस मामले का एक अन्य आरोपी मोहित धामेचा अभी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चारों आरोपियों के खिलाफ माधव नगर थाना क्षेत्र के शुभ सिटी कॉलोनी मानसरोवर कालोनी निवासी 27 वर्षीय रोहित चंचलानी की हत्या करने के मामले में धारा 296, 115 (2), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से ही मृतक रोहित चंचलानी की बहन कशिश आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रही थी। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के साथ उनि.दीपू कुशवाहा,दिनेश कोरेसिया,प्रआर अविनाश मिश्रा, अजीत बागरी, नीलेश,आर. राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र उईके, उमाकान्त लोकेन्द्र की भूमिका रही।images 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button