कटनी

11 केव्ही लाइन से 3 लाख का तार चोरी, स्लीमनाबाद में चोरी की बड़ी वारदात, विद्युत विभाग ने दर्ज कराई शिकायत

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पड़वार में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 केवी विद्युत तार पार कर दिया। इसकी कीमत लगभग 3 लाख के आसपास बताई गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई डी एल डाबर ने बताया कि मंगलवार की रात में पड़वार हलके के अंतर्गत 11 केव्ही की लाइन निकली हुई है। यहां की लगभग 7 पोलों के विद्युत तार अज्ञात चोरों पार कर दिए हैं। इसकी अनुमानित लागत 3 लाख के आसपास है। अज्ञात चोरों द्वारा की गई विद्युत तारों की चोरी के चलते लगभग एक दर्जन किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित होगी। उस हल्के के किसानों ने बताया कि विद्युत तार चोरी जाने के कारण गेहूं की फसल पर पानी लगाने का काम चल रहा है और अचानक हुई इस चोरी से उनकी फसलों को असर पड़ेगा। उन्होंने विद्युत विभाग की उच्च अधिकारियों से शीघ्र विद्युत तार खींचकर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।
पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल
पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। रात्रि में पुलिस की रेगुलर रात्रिगस्त न होने के कारण चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण हाईवे के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की भी घटनाएं आए दिन हो रही है। इसकी रिपोर्ट पुलिस विभाग को जाती है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जातीं है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंदी पर है। इस संबंध में अभियंता डी एल डाबर ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की गई है। शीघ्र ही तार लगाने का काम किया जाएगा। मामले में टीआई विजय विश्वकर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी। चोरों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button