कटनी
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता
हवन-पूजन और आरती के साथ कांग्रेसजनों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता
हवन-पूजन और आरती के साथ कांग्रेसजनों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कटनी, यशभारत। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी कार्यालय में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हवन किया गया और आरती उतारी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भगवान गणपति का पूजन कर जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की प्रार्थना की।
पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राकेश जैन कक्का, जिला संगठन मंत्री प्रेम बत्रा, मुकेश परोहा, जितेन्द्र गुप्ता, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, कमलेश यादव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, मोहम्मद फरीद, हर्षित मिश्रा जिला प्रवक्ता संजय खरे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।