कटनी

दुलारी बाई की कंजूसी ने दर्शकों का मन मोहा, सुप्रसिद्ध नाटक का मंचन, दर्पण रंग समिति ने किया आयोजन

बरही, यशभारत। दर्पण रंग समिति, बरही द्वारा संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली तथा ताम्रकार मैरिज गार्डन बरही के सहयोग से शनिवारए 13 सितंबर की शाम ताम्रकार मैरिज गार्डन में सुप्रसिद्ध नाटक दुलारी बाई का मंचन किया गया। लगभग डेढ़ घंटे चली इस नाट्य प्रस्तुति ने खचाखच भरे सभागार में उपस्थित दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कलाकारों के प्रभावी अभिनय और सशक्त संवादों पर दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रसिद्ध लेखक मणि मधुकर के नाटक ष्दुलारी बाईष् का निर्देशन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री एवं बरही की बेटी अन्नपूर्णा सोनी ने किया। नाटक का संगीत और सह निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी दुर्गेश सोनी ने किया। नाटक में दुलारी बाई की भूमिका रक्षा सोनी और राजेश्वरी वंशकार ने निभाई। अन्य पात्रों की भूमिकाओं में सावन सेनए अनुदीप सिंह, आर्यन सिंह सिसोदिया, अमित गुप्ता, राहुल बर्मन, आराधना, प्रियंका और लक्ष्मी ने अपने प्रभावी अभिनय से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। संगीत सहयोगी के रूप में शिवबालक दाहिया, रविन्द्र सोनी, अनुराग वंशकार और नमन का योगदान सराहनीय रहा। प्रकाश परिकल्पना एवं संचालन अक्षय सिंह ठाकुर ने किया। नाट्य प्रबंधन में आकाश बर्मन, सत्यम और मोनू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में कृष्ण टेंट, सोनू साउंड, शिवम डीजे और पलक स्टूडियो का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दर्पण रंग समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने सभी कलाकारों को सफल मंचन के लिए बधाई दी। सभी सहयोगियों और उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दर्पण रंग समिति बरही क्षेत्र की पहली और एकमात्र नाट्य संस्था है, जो लोककला एवं नाट्य कला को जीवंत बनाए रखने के साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर की विभिन्न नाट्य संस्थाओं को आमंत्रित किया जाता है। अब तक देश के कई राज्यों की नाट्य संस्थाएं बरही में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। दर्पण रंग समिति द्वारा अब तक बसामन मामा मैं नर्क से बोल रहा हूं, आईना अंधविश्वास का भूत सियासत ए विजयराघवगढ़ को जानी कहां भटके हुए प्रेमी बड़े भाई साहब सरोज स्मृति सल्तनत और हुकूमत हवाहवाई सहित कई चर्चित नाटकों का मंचन देश के विभिन्न स्थानों पर किया जा चुका है। गत वर्ष दशहरा महोत्सव बरही में संस्था द्वारा प्रस्तुत निषादराज नाटक भी काफी चर्चित रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button