जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टेशन में ट्रेनों के पैंट्रीकारों में भोजन. बिरयानी व सब्जी के नमूने लिए गए

अनियमितताओं पर 60 हजार का जुर्माना

जबलपुर यशभारत। यात्रियों को ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित दरों पर खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पैंट्रीकारों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान खान-पान की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्धारित दरों और अन्य नियमों में मिली अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई। संबंधित मामलों में पैंट्रीकार संचालकों पर कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। रेलवे की इस कार्रवाई से पैंट्रीकार संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

उक्त सघन जांच (फोर्ट्रेस चेक) वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा देवेश सोनी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह द्वारा की गई।निरीक्षण के दौरान जबलपुर स्टेशन पर कुल 12 पैंट्रीकारों की सघन जांच की गई। जांच में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 3 पैंट्रीकारों में अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 60,000/- का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए CHI द्वारा पके हुए भोजन के 2 नमूने, जिसमें 1 बिरयानी एवं 1 सब्जी शामिल है, लिए गए।वैध पहचान पत्र के बिना कार्य कर रहे वेंडरों के 13 मामले पाए गए, जिनसे नियमानुसार कुल 13,890/- का शुल्क वसूल किया गया।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दरों पर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पैंट्रीकारों एवं खान-पान सेवाओं की नियमित रूप से जांच की जाती है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button