जबलपुरमध्य प्रदेश

पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट में दो घायल

धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत शांति नगर परसवाड़ा में देर विवाद

जबलपुर, यश भारत। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत शांति नगर परसवाड़ा में देर रात पारिवारिक विवाद को लेकर एक ही समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद और कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में शांति नगर निवासी 19 वर्षीय नितिन चौधरी सहित दो लोग घायल हुए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर संजीवनी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button