देश

बरही पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, अग्निकांड में जान गंवाने वाले छह लोगों को दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जताई शोक संवेदना

प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर परिजनों ने व्यक्त किया आक्रोश

IMG 20261114 WA06482

कटनी/बरही, यशभारत। दीपावली की रात बरही में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल बरही पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड में जान गंवाने वाले पूरनलाल अग्रवाल सहित परिवार के छह सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।अजय सिंह राहुल ने सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा इस सरकार से न्याय की उम्मीद मत करो। लापरवाह जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाई होना चाहिए। IMG 20261114 WA0808गौरतलब है कि दीपावली की रात बरही में तीन मंजिला मकान और क्रॉकरी दुकान में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में पूरनलाल अग्रवाल सहित परिवार के छह सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। मृतकों में महज दो माह का मासूम बच्चा भी शामिल था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आग बुझाने के इंतजामों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक निष्क्रियता को हादसे में छह जिंदगियां जाने की वजह बताते हुए विरोध जताया था। घटना के विरोध में बरही का बाजार भी बंद रखा गया था। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का बरही पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलना और दिवंगतों को श्रद्धांजलि देना इस हृदयविदारक घटना के प्रति राजनीतिक संवेदना के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता गणेश राव, संदीप पप्पू बाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20261114 WA0602 IMG 20261114 WA0600

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button