देश

ब्रेकिंग : बरही से जुड़ी एक और दिल दहलाने वाली घटना, हैदराबाद में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, बरही पहुंचा शव, अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हुए परिजन

ट्रकों की सीधी भिड़ंत में गई जान, हादसे में धड़ से अलग हुआ सिर

बरही/कटनी, यशभारत। बरही में एक के बाद एक सामने आ रही दुखद घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच हैदराबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में बरही के एक युवा ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 28 वर्षीय दीपक सोनी की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि दीपक का सिर धड़ से अलग हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही के छिन्दया टोला निवासी राजू सोनी के पुत्र दीपक सोनी पिछले चार वर्षों से हैदराबाद में पार्सल वाहन चला रहे थे। बीते 12 नवंबर की रात ट्रकों की भीषण भिड़ंत में उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को दीपक का शव बरही पहुंचा, जहां परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर प्रयागराज रवाना हो गए। दीपावली की रात बरही में हुए भीषण अग्निकांड में छह लोगों की मौत के सदमे से क्षेत्र अभी उबर भी नहीं पाया था कि इस एक और हृदयविदारक घटना ने पूरे बरही को गमगीन कर दिया। लगातार मिल रही दुखद खबरों से नगर और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।IMG 20261114 WA1007

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button