जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

समाजसेवा के क्षेत्र में गिरीश वर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, लायंस क्लब ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए मिला सम्मान, मानव सेवा के लिए समर्पित रहने का दिया संदेश

रायपुर। श्री विट्ठल संप्रदाय बृहद समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश वर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें लायंस क्लब का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।लायंस क्लब इंटरनेशनल विश्व की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं में शामिल है, जिसके करीब 14 लाख सदस्य समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं। गिरीश वर्मा लंबे समय से संस्था के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान मिलने पर गिरीश वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संदेश दिया कि सभी को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए और अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन करना चाहिए।गिरीश वर्मा को मिले इस सम्मान पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button