भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

राहुल गांधी की फोन टैपिंग के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन , निजता और नागरिकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

राहुल गांधी की फोन टैपिंग के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

निजता और नागरिकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

भोपाल, यश भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले को लेकर शनिवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए फोन टैपिंग के आरोपों पर जवाब मांगा। महिला कांग्रेस ने इसे नागरिकों की निजता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

 

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार महिलाओं के अधिकारों और उनके हितों की आवाज उठाते रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि उनकी आवाज से सरकार को परेशानी क्यों हो रही है,  उन्होंने फोन टैपिंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी के फोन में ऐसे कोई तथ्य हैं जिनके सामने आने के डर से उनकी जासूसी की जा रही है  बौरासी ने कहा कि जब देश के प्रमुख विपक्षी नेता के फोन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम महिलाओं और नागरिकों की निजता कितनी सुरक्षित है, यह चिंता का विषय है।

महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने और फोन टैपिंग से जुड़े आरोपों पर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजता की रक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button