पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, एक विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत
उस्मान खान के शतक पर भारतीय निचले क्रम के बल्लेबाजों ने फेरा पानी

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपनी बादशाहत साबित की है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई।
पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर 80 रन और फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों पर 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।भारत की ओर से काव्य पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि वेंकट ने पांच ओवर में 40 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अर्जुन राजपूत को एक सफलता मिली।







