भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

आस्था के रंग में रंगा भोपाल, छठ पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब प्रेमपुरा घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया के गीतों से गूंजा घाट

आस्था के रंग में रंगा भोपाल, छठ पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रेमपुरा घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया के गीतों से गूंजा घाट

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेमपुरा घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की और अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पूरे घाट पर धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल नजर आया। छठ पूजा के दौरान घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री और पारंपरिक प्रसाद के साथ सूर्य देव की आराधना की। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली  अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कठिन व्रत का पालन करते हुए छठी मैया से परिवार की मंगलकामना की। प्रेमपुरा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजा के पारंपरिक दृश्यों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठ पर्व के माध्यम से लोक आस्था, पारिवारिक एकजुटता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button