Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

दिवाली के बाद सब्जियों के दाम में उछाल, 10 दिनों में दोगुने हुए लौकी के भाव

नवी मुंबई, यश भारत

नवी मुंबई, यश भारत दिवाली का त्योहार खत्म होते ही मुंबई महानगर क्षेत्र में सब्जियों की कीमतों में तेजी आ गई है। नवी मुंबई की वाशी स्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) में पिछले 10 दिनों के दौरान कई सब्जियों के थोक भाव बढ़ गए हैं। सबसे अधिक उछाल लौकी की कीमत में आया है। 2 नवंबर को 11 रुपए किलो बिकने वाली लौकी 12 नवंबर तक 22 रुपए किलो पहुंच गई। इसके अलावा ग्वार के भाव 50 से बढ़कर 65 रुपए और फरसबी के 33 से बढ़कर 45 रुपए किलो हो गए हैं। चुकंदर, लहसुन, मेथी, करेला, चिचिंडा और अदरक के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं टमाटर, भिंडी, गाजर और फूलगोभी के भाव में मामूली तेजी आई है। हालांकि बैंगन के दाम 125 से घटकर 120 रुपए किलो हो गए। सब्जी व्यापारियों के अनुसार, दिवाली के दौरान किसान और खेतिहर मजदूर त्योहार की तैयारियों में व्यस्त थे। इससे कटाई और मंडियों तक सब्जियों की आवक प्रभावित हुई। पुणे, नासिक, सातारा और नगर से आपूर्ति में कमी के कारण कीमतें बढ़ीं। व्यापारी सुनील वाकचौरे का कहना है कि आवक सामान्य होने पर नवंबर के अंत तक भाव घटने की उम्मीद है। खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को थोक भाव से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button