भोपालमध्य प्रदेश

मोदी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की बड़ी जीत , हेमंत खंडेलवाल

मोदी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की बड़ी जीत , हेमंत खंडेलवाल

भोपाल यश भारत । भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी, संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि भाजपा ने जिन राज्यों में चुनाव लड़ा, वहां शानदार प्रदर्शन किया। असम और पांडिचेरी में पार्टी ने पहले से अधिक बहुमत हासिल किया वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आने में सफल रही। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक नहीं बल्कि आम जनता के विश्वास की जीत है। देश के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण और उनके कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का चुनाव के दौरान विदेश में होना यह दर्शाता है कि उन्हें भारत की राजनीति और आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इसी कारण कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए खंडेलवाल ने बताया कि पार्टी ने पहले से ही वहां मजबूत माहौल बना लिया था। मुझे संगठन ने पश्चिम बंगाल में संयोजन की जिम्मेदारी दी थी और मैं दो महीने वहां रहा। उस दौरान ही स्पष्ट हो गया था कि भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है उन्होंने कहा।उन्होंने आगे कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठन के मार्गदर्शन का परिणाम है। खंडेलवाल ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button