जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने तेज किया काम, प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में होगा सुधार

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने तेज किया काम, प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में होगा सुधार

जबलपुर। यशभारत। बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, रिहायशी कॉलोनियों और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों का सुधार कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 20.22.14

नगर निगम प्रशासन के अनुसार बारिश के दौरान हर वर्ष सड़कों को नुकसान पहुंचता है। मौसम खुलने के साथ ही आवश्यकतानुसार सड़कों की मरम्मत, सुधार और पुनर्निर्माण का कार्य समानांतर रूप से शुरू किया जाता है। क्षतिग्रस्त सड़कों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।गौरीघाट और तिलवारा घाट सहित मां नर्मदा के प्रमुख तटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर भी सुधार कार्य कराया जा रहा है। इन मार्गों का बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित उपयोग करते हैं। इसके अलावा प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है।निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने तकनीकी अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button