देश
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
तन्खा ने इस मुलाकात को आत्मीय एवं सौजन्यपूर्ण बताया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के निवर्तमान न्यायाधीश जस्टिस करोल के सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। उन्होंने स्वामी जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में बताया कि जस्टिस करोल के रिटायरमेंट समारोह के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि के प्रवचन से पूर्व उनसे भेंट हुई। इस दौरान उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। तन्खा ने इस मुलाकात को आत्मीय एवं सौजन्यपूर्ण बताया। जस्टिस करोल के सेवानिवृत्ति समारोह में न्यायपालिका से जुड़े लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी उपस्थित रहीं। समारोह में स्वामी अवधेशानंद गिरि के प्रवचन का भी आयोजन किया गया।







