कटनी

एसडीएम की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री और विधायक से की शिकायत

पवई, यशभारत। पवई एसडीएम समीक्षा जैन की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया सहित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजन ने सवाल उठाए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ और सामाजिक संघठनों नेे प्रभारी मंत्री इंदल सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपकर एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी मंत्री ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने विधायक प्रहलाद सिंह पटेल के नाम भी शिकायत पत्र सौंपा है एवं जानकारी अनुसार विधायक प्रहलाद लोधी ने प्रभारी मंत्री कों पत्र लिख कर एसडीएम पवई को हटाने की मांग की है।भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया द्वारा 13 सितंबर को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में राजस्व कार्यों में लापरवाही, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण की फाइलों के लंबे समय तक लंबित रहने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखे जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों अतिक्रमण हटाने एवं राहत कार्यों में प्रशासनिक स्तर पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने की शिकायत भी की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button