कटनी

गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों में शामिल

कटनी, यशभारत। जिले में गैस गोदामों से सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के एक फरार आरोपी को बिलहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 9 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी की दरमियानी रात बिलहरी स्थित भारत गैस गोदाम से 44 गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने 1 फरवरी को गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों सन्नी दाहिया, मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, रोहित यादव और संदीप काछी को गिरफ्तार किया था। उस दौरान चोरी गए सिलेंडरों में से 24 सिलेंडर बरामद किए गए थे। पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 16 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि सिलेंडर चोरी मामले में फरार आरोपी करिया उर्फ रामकरण भूमिया 21 वर्ष निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला अपने गांव में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के घर से 5 बड़े और 4 छोटे गैस सिलेंडर सहित कुल 9 सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यह गिरोह कुठला, बड़वारा और एनकेजे थाना क्षेत्र के गैस गोदामों में सिलेंडर चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। जिले में दर्ज प्रमुख मामलों में बिलहरी भारत गैस गोदाम चोरी, बड़वारा इंडेन गैस गोदाम चोरी तथा एनकेजे थाना क्षेत्र में दर्ज सिलेंडर चोरी के मामले शामिल हैं। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष, भरत विश्वकर्मा तथा आरक्षक दिलकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों ने बिलहरी में भारत गैस गोदाम, बड़वारा में इन्डेन गैस गोदाम एवं एनकेजे में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना कबूल किया है।

थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से प्राप्त पुलिस रिमांड के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक, एम एल कोल, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राजेश बरकने एवं पन्ना साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button