कटनी
विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर छोटी महानदी पुल के पास हादसा, दो लोगों की मौत होने की खबर

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर छोटी नदी महानदी पुल के पास आज शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।







