एक सैकड़ा शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन शिकंजा : 356 लीटर प्लेन, 58 लीटर अंग्रेजी, 56 लीटर कच्ची शराब बरामद, शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने पुलिस की मुहिम

कटनी, यशभारत। जिले से शराब माफियाओं के नेटवर्क को उखाडऩे के लिए ऑपरेशन शिकंजा का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही का उद्देश्य जिले में नशे के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवं नशे को जड़ से उखाडऩे हेतु संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एकटनी जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियोंए एवं उनकी टीमों द्वारा एक साथ संपूर्ण जिले में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जिसमें कार्यवाही के दौरान 105 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 105 प्रकरण दर्ज किए गए आरोपियों से कुल 356 लीटर अवैध देशी शरा, 58.5 अंग्रेजी शराब, 56 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त अवैध शराब की कीमत 2 लाख 88 हजार रूपए 900 आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना होए तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।






