कटनीमध्य प्रदेश

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करें पशुपालक : अशोक विश्वकर्मा, ग्राम चनेहटा, चनेहटी में पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी

कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कटनी जिले में 17 दिसम्बर से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर पशुपालकों को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। आज 27 दिसम्बर को कटनी विकासखंड के ग्राम चनेहटा और चनेहटी में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग में पदस्थ विटनरी एक्सटेंशन ऑफिसर डॉ दीक्षा लाड़े द्वारा पशुपालक मुन्नी लाल यादव और सूरज सिंह यादव को दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की जानकारी दी गई। पशुपालकों को बताया गया कि इन योजनाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनेगा। सरकार की मंशा है कि पशुपालक इस अभियान से जुड़कर न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करें वरन समय समय पर टीकाकरण करवाकर अपने पशुओ को सुरक्षित और स्वस्थ भी रखें। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि गाय हमारी पूजनीय है और इनके संरक्षण और संवर्धन कि दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी मंशा है कि पशुपालक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करते हुए ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाएं। इस अवसर पर पशुपालक मुन्नालाल यादव सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button